25 साल बाद समाप्त होगा 'लैरी किंग लाइव'
वाशिंगटन, 30 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी टॉक शो 'लैरी किंग लाइव' के प्रस्तोता लैरी किंग ने सीएनएन चैनल पर पिछले 25 सालों से प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा की है। उन्होंने मंगलवार को यह घोषणा की।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 76 वर्षीय लैरी ने एक वक्तव्य जारी कर शरद ऋतु में इस शो के समाप्त होने की घोषणा की है। वह आगे भी चैनल के विशेष कार्यक्रमों की कभी-कभी मेजबानी करते रहेंगे।
वह कहते हैं, "अब मैंने दशकों बाद सीएनएन से कहा है कि मैं 'लैरी किंग लाइव' समाप्त करना चाहता हूं, सीएनएन ने इसे स्वीकार कर लिया है और मुझे मेरी पत्नी के साथ बिताने के लिए अधिक समय दिया है।"
'लैरी किंग लाइव' ने हाल ही में एक रिकॉर्ड बनाया है। यह अब तक का ऐसा पहला शो है जो इतनी लंबी अवधि तक एक ही समय पर और एक ही प्रस्तोता द्वारा प्रस्तुत किया जाता रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications