उल्फा से बातचीत असम सरकार तय करेगी : चिदंबरम
चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, "यह राज्य सरकार को तय करना है कि बातचीत कब और किस तरीके से आयोजित की जानी चाहिए।"
यह पूछे जाने पर कि क्या जेल में कैद कई सारे उल्फा नेताओं से बातचीत संभव है, इस पर चिदंबरम ने कहा, "जेल में बंद लोग भी बातचीत कर सकते हैं।"
जेल में बंद नेताओं में उल्फा अध्यक्ष अरविंद राजखोवा, उप कमांडर इन चीफ राजू बरुआ, स्वयंभू विदेश सचिव सशा चौधरी, वित्त सचिव चित्रबन हजारिका, सांस्कृतिक सचिव प्रणति डेका और उल्फा के राजनीतिक विचारक भीमकांता बरगोहैन शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications