पाकिस्तान में हवाई हमले में 15 आतंकी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह हमला जनजातीय जिले ओराकजाई के मामोनजाई इलाके में किया गया, जहां सरकारी बल तालिबान और अल-कायदा आतंकवादियों से जूझ रहा है।
एक अधिकारी ने कहा, "हवाई हमले में 15 आतंकवादी मारे गए हैं और दस घायल हुए हैं। कम से कम छह ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया है।"
सेना ने मार्च में ओराकजाई में अतंवादियों के खिलाफसुरक्षात्मक कार्रवाई तब की थी, जब वे पिछले वर्ष दक्षिण वजीरिस्तान में सैन्य अभियान को नजरअंदाज करते हुए जिले में घुस आए थे।
अधकारी के अनुसार जिले के ज्यादातर भागों को आतंकवादियों से मुक्त करा दिया गया है, लेकिन ऊपरी ओराकजाई में अब भी कुछ आतंकवादी अड्डा जमाए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications