इराक में हिंसा के दौरान 6 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि बगदाद से 130 किलोमीटर दूर हेइत के भीड़ भरे बाजार में पुलिस और बंदूकधारियों के बीच हुई झड़प में पुलिस के तीन जवानों और दो बंदूकधारियों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार तीसरे घायल बंदूकधारी की हालत गंभीर है, पुलिस ने उसे हेइत के शैक्षणिक अस्पताल पहुंचाया। उसके बदन में विस्फोटक भरी बेल्ट बंधी हुई थी, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी।
अस्पताल पहुंचने पर बंदूकधारी ने खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया और दो नागरिकों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications