मुद्रा प्रतिबंध कानून की जानकारी नहीं थी : इमचेन (लीड-1)

इमचेन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "सच्चाई यह है कि काठमांडू का यह मेरा पहला दौरा था। मेरे मित्र के बेटे की शादी में हिस्सा लेने के लिए यह मेरा निजी दौरा था। मैं परिवार के साथ था, इसलिए सोचा कि मुझे रुपये साथ में रखने चाहिए।"

ज्ञात हो कि इमचेन को त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उस समय हिरासत में ले लिया गया था, जब वह नई दिल्ली लौटने के लिए जेट एयरवेज के विमान में सवार होने वाले थे। सुरक्षा जांच के दौरान इमचेन के पास से नौ लाख रुपये मूल्य के 500 और 1,000 रुपये के भारतीय नोट मिले थे।

इमचेन 2008 में कोरिडेंग से नागालैंड पीपुल्स फ्रंट पार्टी से विधानसभा का चुनाव जीते थे।

इमचेन ने हालांकि इस बात से इंकार किया कि उनके पास नौ लाख रुपये थे। उन्होंने कहा, "मेरे पास लगभग 200,000 रुपये की भारतीय मुद्रा थी। लगभग एक लाख 500 रुपये के नोट थे और एक लाख रुपये 1,000 रुपये के नोट थे।" उन्होंने बताया कि पुलिस ने रुपये को जब्त कर लिया।

इमचेन ने कहा, "मुझे औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ेंगी। उन्होंने वास्तव में मुझे आरोपित नहीं किया।"

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें इस कानून की जानकारी थी, उन्होंने कहा, "मैं वहां के इस प्रतिबंध से अनभिज्ञ था। निश्चितरूप से मुझे इसका दुख है।" इस अपराध में जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है।

इमचेन की पत्नी अलिला, पुत्र संगतीकुंबा और डोचियर को सुबह 9.30 बजे की उड़ान पकड़ने की अनुमति दे दी गई, लेकिन इमचेन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। उन्हें बाद में भारत की उड़ान पकड़ने की अनुमति दी गई।

भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह मामले पर नजर रखे हुए है।

ज्ञात हो कि एक दशक पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से नकली नोटों की आपूर्ति रोकने के लिए विदेशों में 500 और 1,000 रुपये के नोट ले जाने पर रोक लगा दी थी।

इससे पहले, नवंबर में भी पूर्वोत्तर भारत की दो महिलाओं को नेपाल में भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+