भारत-पाक क्रिकेट संबंध बहाली पर जानकारी नहीं : चिदंबरम
गृह मंत्रालय के कामकाज का मासिक रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करने के अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चिदंबरम से यह पूछा गया था कि मुंबई हमले के बाद दोनों देशों के बीच जो वार्ता बहाल की गई है क्या इसमें क्रिकेट रिश्तों की बहाली पर भी सहमति बनी है।
इसके जवाब में चिदंबरम ने कहा, "इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।"
हाल ही में दोनों देशों के बीच हुई विदेश सचिव स्तरीय वार्ता के बाद पाक मीडिया में इस प्रकार की खबरें आईं थी कि दोनों देशों के बीच टेस्ट क्रिकेट बहाली के बारे में भी चर्चा हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications