जम्मू एवं कश्मीर में एसएमएस सेवाएं बंद
एक मोबाइल सेवा प्रदाता ने आईएएनएस को बताया, "हमें गृह विभाग की ओर से एसएमएस सेवाओं को पूरे राज्य में बंद करने का आदेश दिया गया है।"
इससे पहले मंगलवार को उत्तरी कश्मीर में एसएमएस सेवाएं बंद कर दी गई थीं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों और पथराव कर रही भीड़ की झड़प के दौरान कुछ लोगों की मौत के बाद पूरी घाटी में तनाव फैल गया था। इसके बाद एसएमएस सेवाएं बंद की गई थीं।
एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि राष्ट्र विरोधी तत्वों और उनके मंसूबों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। बीते 15 दिनों के भीतर घाटी में आठ लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications