बारिश से मौसम हुआ सुहावना
पटना, 30 जून (आईएएनएस)। पटना सहित बिहार के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है।
मौसम विभाग के मुताबिक पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मिलीमीटर बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना में बुधवार की सुबह तापमान 24़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में आसमान पर बुधवार को भी बादल छाये रहे, परंतु भारी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में चक्रवात और निम्न दाब का क्षेत्र नहीं बन पा रहा है जिस कारण बादल रहने के बावजूद भी भारी बारिश नहीं हो पा रही है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बुधवार को बताया कि राज्य के कुछ जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान भी पटना समेत राज्य के कुछ हिस्सों में आसमान पर बादल छाये रहेंगे तथा बारिश होने की संभावना है। हाालांकि उन्होंने भारी बारिश के लिए लोगों को दो-चार दिन और इंतजार करने की बात कही्र।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications