एल एण्ड टी को 1,383 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले
कंपनी ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि एल एण्ड टी की विनिर्माण इकाई इलेक्ट्रिकल एण्ड गल्फ प्रोजेक्ट ऑपरेशन कंपनी को विद्युत वितरण परियोजना के लिए 1,015 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला।
कंपनी की एक अन्य इकाई धातु, मटेरियल हेंडलिंग और पानी संबंधी कार्यों की कंपनी को विभिन्न ग्राहकों से 368 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।
इसके अलावा कंपनी को अबू धाबी और फुजिराह में पावर सब स्टेशन बनाने के लिए 811 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
घरेलू क्षेत्र में एल एण्ड टी को पानी और औद्योगिक उत्सर्जन के संवर्धन के लिए भारतीय तेल निगम के उडीसा में पारदीप स्थित संयंत्र के लिए 239 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications