अंसारी अदालत में पेश, अगली सुनवाई 19 जुलाई को
मुंबई के 26/11 आतंकी हमले में बरी अंसारी व अन्य छह आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रामपुर के अतिरिक्त जिला जज(एडीजे) प्रथम गोपाल शंकर पाठक की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 19 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई तय की।
अंसारी के वकील मोहम्मद शोएब ने अदालत के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया कि मुंबई 26/11 आतंकी के मामले में विशेष अदालत के आए फैसले के आदेश पत्र रामपुर अदालत की पत्रावली में शामिल कर लिए जाएं।
इससे पहले गत 16 जून को उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले में कथित भागीदारी के आरोप में फहीम अंसारी के खिलाफ अदालत में अतिरिक्त आरोप पत्र (एडिशनल चार्जशीट) दाखिल किया था। इसमें अंसारी पर साक्ष्य छुपाने और जांच में सहयोग न देने का आरोप लगाया गया था।
अंसारी फिलहाल बरेली केंद्रीय कारागार में बंद है। वह विस्फोटक अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोपों का सामना कर रहा है।
सीआरपीएफ कैंप पर हमले के एक महीने बाद अंसारी को रामपुर से ही फर्जी पाकिस्तानी पासपोर्ट और हिथयारों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
ज्ञात हो कि 31 दिसंबर, 2007 की रात रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर आंतिकयों के हमले में सात सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक की मौत हुई थी। पुलिस ने इस मामले में अंसारी के अलावा सात लोगों को आरोपी बनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications