बिहार को 3,000 मेगावट बिजली मिलेगी : सोलंकी

सोलंकी ने पटना में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना (आरजीजीवीवाई) और रिस्ट्रक्च र्ड एक्सलरेटेड पॉवर डेवलपमेंट प्रोग्राम (आरएपीडीपी) की उच्चस्तरीय बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मलन में कहा कि देश के सभी गांवों का वर्ष 2012 तक विद्युतीकरण हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि गांवों में बिजली पहुंचाने की इस महत्वकांक्षी योजना के तहत केंद्र सरकार ने 33 हजार करोड़ रुपये का प्रबंध किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक बिहार में 19,243 गांवों का विद्युतीकरण किया जा चुका है।

सोलंकी ने कहा कि बिहार में इस योजना को अमल में लाने में सबसे बड़ी कठिनाई भू-अर्जन तथा विधि-व्यवस्था की आ रही है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह भी किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+