अफगानिस्तान में 13 की हत्या

समाचार एजेंसी डीपीए ने आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि गत मंगलवार को पश्चिमी प्रांत फराह में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट कर एक वाहन को उड़ा दिया गया, जिसमें सवार चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

मंत्रालय के अनुसार एक अन्य हमले में गत सोमवार को जाबुल के दक्षिणी प्रांत के शर-ए-साफा जिले में तालिबान हमलावरों ने निजी सुरक्षा कंपनी पर हमला कर छह गार्डो की जान ले ली और पांच को जख्मी कर दिया।

गत सोमवार को ऐसा ही हमला पड़ोस के गजनी इलाके में भी हुआ, जिसमें तीन अन्य गार्डो की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

मंत्रालय के अनुसार गत मंगलवार को गजनी में एक सड़क पर बम रखने के दौरान हुए विस्फोट में दो संदिग्ध आतंकवादी भी मारे गए।

उल्लेखनीय है कि वसंत का मौसम आते ही अफगान और विदेशी दस्तों के अलावा तालिबान चरमपंथियों ने भी गतिविधियां तेज कर दी हैं। चरमपंथी मुख्यत: सड़कों के किनारे बम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+