कंबोडिया के प्रधानमंत्री को स्वाइन फ्लू
नोम पेन, 30 जून (आईएएनएस)। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन और पांच अन्य अधिकारियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री मैम बंगेंग ने मंगलवार रात बताया कि प्रधानमंत्री का उपचार चल रहा है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
मंत्री ने कहा कि बीते शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इन लोगों में स्वाइन फ्लू का संक्रमण की बात सामने आई। उप प्रधानमंत्री यिम चाही ली और दो अन्य वरिष्ठ मंत्रियों में भी इस बीमारी की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications