मनोरंजन पार्क में हादसा, 6 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हादसा मंगलवार शाम स्थानीय समयानुसार 4.45 बजे शेनझेन शहर में हुआ। पार्क में रॉकेट से जुड़े एक खेल के दौरान यह हादसा हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दुर्घटना बिजली के गुल हो जाने से हुई।
उधर, मारे गए लोगों में दो महिलाओं और एक पुरुष के शवों की शिनाख्त कर ली गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications