ढाका में श्रमिकों और पुलिस के बीच संघर्ष में 20 घायल
प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की तेज धार का भी सहारा लिया।
समाचार वेबसाइट स्टार ऑनलाइन के मुताबिक श्रमिकों ने भी पुलिस पर पथराव किया जिसमें कई लोग घायल हो गए।
वेतन वृद्धि के नियमों के मुताबिक समय पर बढ़ोतरी का फायदा नहीं मिलने से नाराज श्रमिकों ने समूह की तीन कंपनियों में कामकाज पिछले पांच दिनों से बंद कर दिया है।
काफरुल पुलिस थाना प्रभारी देलवार हुसैन ने कहा कि तीनों कारखानों के श्रमिकों ने कंपनी की निर्माण इकाई के सामने अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार सुबह विरोध प्रदर्शन शुरू किया था।
ढाका में पिछले सप्ताह 5,000 टका की न्यूनतम मजदूरी की मांग कर रहे श्रमिकों ने करीब 200 कारखानों में दो दिन की हड़ताल की थी। सरकार से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह हड़ताल खत्म की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications