कर्मचारियों को शेयरों का तोहफा देगी इंफोसिस
कंपनी ने एक बयान में कहा, "कंपनी के सभी कर्मचारियों को कम से कम पांच शेयर दिए जाएंगे और सेवा के वषों की संख्या के आधार पर प्रतिवर्ष सेवा के लिए एक शेयर दिया जाएगा।"
कंपनी का कर्मचारी कल्याण विभाग कर्मचारियों को यह शेयर सौंपेगा।
बयान में कहा गया, "कंपनी के 29 साल पूरे होने और 30 वें साल में प्रवेश के अवसर पर हमने अपने कर्मचारियों को कंपनी की सफलता में उनके योगदान के अनुरूप प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है।"
यह शेयर अगस्त के दूसरे सप्ताह में वितरित किए जाएंगे। इंफोसिस और इसकी सहयोगी कंपनियों में 1,13,796 कर्मचारी काम कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications