नक्सली बंद से बस्तर में जनजीवन प्रभावित

छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गिरधारी नायक ने संवाददाताओं से कहा, "सुबह से शुरू हुए नक्सली बंद से बस्तर में हिंसा की कोई खबर नहीं मिली है लेकिन सड़क यातायात अवश्य प्रभावित हुआ है।"

उन्होंने कहा कि बस संचालकों ने नक्सलियों के हमलों के भय से हिंसा प्रभावित बस्तर क्षेत्र के नारायणपुर, कांकेर,बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों से हड़ताल की अवधि में वाहनों को हटा लिया है।

नक्सलियों के मंगलवार को हुए हमले में एक सहायक कमाडेंट सहित सीआरपीएफ के 24 जवान और छत्तीसगढ़ के दो पुलिसकर्मी मारे गए थे।

एक सड़क खोलकर वापस लौट रहे सुरक्षाकर्मियों के दल पर नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में हमला किया। नक्सली मारे गए सुरक्षाकर्मियों के हथियार भी लूट कर ले गए थे।

नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों के 26 जवानों की हत्या के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बुधवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक विक्रम श्रीवास्तव और गृह तथा पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारी शामिल थे।

नारायणपुर जिले में मंगलवार को मारे गए 26 सुरक्षाकर्मियों के शवों को बुधवार सुबह हवाई मार्ग से राजधानी रायपुर लाया गया। डा.भीमराव अम्बेडकर सरकार चिकित्सालय में शवों का पोस्टमार्टम किया गया।

सुरक्षाकर्मियों के शवों को बुधवार शाम या गुरुवार को उनके पैतृक कस्बों या गांवों को भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गैरकानूनी संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने झारखण्ड, बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में दो दिवसीय बंद का आह्वान किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+