पत्नी की हत्या करने वाले को 17 वर्ष कैद

चार बच्चों की मां मोहिंदर कौर की उसके पति सुखमंदर सिंह ने मेलबर्न के न्रिडी स्थित वैली लेक बॉलेवार्ड इलाके में 7 मई, 2009 को बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी थी।

44 वर्षीय सिंह ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है।

सिंह की बेटी सरबजीत कौर ने अदालत में कहा कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर मारपीट और झगड़ा होता रहता था। न्यायाधीश टेरी फारेस्ट ने कहा कि सिंह पत्नी के खिलाफ बेवजह दोषारोपण और दुष्प्रचार करता था।

फारेस्ट ने गवाह का हवाला देकर सिंह से कहा, "जब तुम पत्नी की पिटाई करते थे तो बच्चे घर के बाहर जाकर रोते रहते थे।"

सिंह ने पत्नी पर अवैध संबंध का झूठा आरोप लगाया था और उसकी बेटी ने कहा कि उसकी मां जब भी किसी अन्य व्यक्ति से बात करती थी तो उस पर शारीरिक संबंधों का आरोप लगाया जाता था।

न्यायाधीश ने सिंह से कहा, "पिछले कुछ वर्षो के दौरान झगड़े और मारपीट का सिलसिला चलता रहा। तुमने पत्नी पर घूंसा चलाया होगा और किसी वस्तु से जोरदार प्रहार किया होगा।"

सरबजीत वर्ष 2007 में पिता से पीछा छुड़ाने के लिए आस्ट्रेलिया चली आई, लेकिन उसकी मां ने छोटे भाई और बहन के कारण भारत नहीं छोड़ा।

अदालत को बताया गया कि सिंह का आचरण बहुत बुरा था। वह शराब और अफीम का बेहिसाब सेवन करता था। एक दिन में व्हिस्की की पूरी बोतल पी जाता था और हर महीने कम से कम दो किलो अफीम का इस्तेमाल करता था।

अदालत को बताया गया कि सरबजीत ने आस्ट्रेलिया में आकर अपनी मां को हिंसात्मक माहौल से निकालने की गुहार लगाई और उसने मां के लिए 12 महीने के पर्यटन वीजा का इंतजाम किया। उसकी मां अक्टूबर, 2008 में आस्ट्रेलिया आई और बेटी के साथ खुशहाल रहने लगी।

फारेस्ट ने सिंह से कहा, "जब तुमने शराब नहीं पीने का वादा किया, तब तुम्हारी बेटी ने तुम्हे आस्ट्रेलिया लाने का बंदोबस्त किया।"

आस्ट्रेलिया आकर सिंह कुछ दिनों तक तो ठीक-ठाक रहा, लेकिन बाद में उसका इरादा बदला और उसने पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+