प्रसिद्ध सिख योद्धा पर फिल्म प्रदर्शित
मई में बहादर के सरहिंद फतेह दिवस की 300वीं वर्षगांठ पूरी होने के अवसर पर अकाल तख्त के जत्थेदार गुरबचन सिंह ने यह फिल्म जारी की।
इस फिल्म में पहली बार किसी जीवित किरदार ने सिख इतिहास के एक प्रमुख व्यक्तित्व की भूमिका की है।
फिल्म के लेखक-निर्देशक हरजित सिंह रिकी ने आईएएनएस से कहा, "इस फिल्म के जरिए हम महान सिख योद्धाओं में से एक के कारनामों को लोगों को दिखाएंगे और इस तरह दुनिया भर को सिखों के शानदार इतिहास से परिचित कराएंगे। हम अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया जैसे अनेक देशों में टीवी चैनलों पर इस फिल्म का प्रदर्शन कर रहे हैं।"
बाबा बंदा सिंह बहादर सिख गुरु गोबिंद सिंह के करीबी थे। उन्होंने केवल 25 सिपाहियों के साथ मुस्लिम तानाशाह वजीर खान द्वारा लोगों को दिए जाने वाले दुखों के अंत के लिए महाराष्ट्र के नांदेड़ से पंजाब तक की यात्रा की थी। बाद में वह पंजाब प्रांत के गवर्नर बने थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications