नक्सलियों ने कांग्रेस नेता और ठेकेदार की हत्या की
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने रांची से 65 किलोमीटर दूर खूंटी जिले में ठेकेदार केदार मुंडा की सलेहातू गांव से अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। उसका शव नजदीक के जंगल से बरामद हुआ है।
एक अन्य घटना में नक्सलियों ने गढ़वा जिले में स्थानीय नेता बर्धन काचू की हत्या कर दी। मंगलवार की रात उनका अपहरण बारकोल गांव से किया गया था। उनका शव बुधवार को बरामद हुआ।
नक्सलियों ने कई जिलों में कांग्रेस नेताओं को पार्टी छोड़ने के लिए कहा है। उन्होंने उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।
एक अधिकारी के अनुसार पांच राज्यों में दो दिवसीय बंद के पहले दिन बुधवार को झारखण्ड में रेल और सड़क यातायात बाधित रहा। ट्रकों और लंबे रूट की बसों के नहीं चलने से राष्ट्रीय राजमार्ग वीरान नजर आया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के आह्वान पर इस महीने यह दूसरी बार दो दिवसीय बंद आयोजित किया गया है। बंद से झारखण्ड, बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल राज्य प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications