झारखण्ड में 3 माओवादी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार विद्रोहियों में स्वयंभू कमांडर राजेंद्र यादव भी शामिल है। राजेंद्र पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से संबंद्ध है।
इन विद्रोहियों को लातेहार जिले के चांदवारा के करीब एक जंगल से गिरफ्तार किया गया। यह स्थान रांची से 130 किलोमीटर दूर है।
पुलिस ने बताया कि नकदी उन विद्रोहियों को पहुंचाने के लिए ले जाया जा रहा था, जो इस इलाके में सक्रिय हैं।
इसके अलावा पुलिस को गिरफ्तार विद्रोहियों के पास से तीन पिस्तौल, दो राइफल, आठ मोबाइल, 18 सिमकार्ड, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications