उड़ीसा में नक्सलियों के बंद का मामूली असर

भुवनेश्वर, 30 जून (आईएएनएस)। नक्सलियों द्वारा बुधवार से पांच राज्यों में आयोजित दो दिवसीय बंद का उड़ीसा में मामूली असर पड़ा है।

पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) संजीब मारिक ने आईएएनएस से कहा, "उड़ीसा-झारखण्ड सीमा से लगे इलाकों में वाहनों की संख्या कम दिखाई दी। इसके अलावा बंद का कहीं कोई असर नहीं है।"

मारिक ने कहा, "हर जगह जनजीवन सामान्य है। राज्य के किसी भी हिस्से से किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है।"

पूर्व तटीय रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी एम.डी.साहू ने आईएएनएस को बताया, "रेल सेवाएं अप्रभावित हैं।" लेकिन खरगपुर-राउरकेला-अद्रा सेक्शन पर यात्री रेलों का आवागमन पश्चिम बंगाल में ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे के बाद से ही निलंबित है और अगले आदेश तक रेलों का आवागमन रात 10 बजे से सुबह तड़के पांच बजे के बीच निलंबित रहेगा।

नक्सलियों द्वारा जून में आयोजित यह दूसरा दो दिवसीय बंद है। इस बंद के दायरे में झारखण्ड, बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+