दांतों की बनावट भी होती है डीएनए जैसी विश्ववसनीय
स्पेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रानेडा (यूजीआर) के शोधकर्ता 3000 लोगों से ज्यादा के दांतों की बनावट का विश्लेषण करने के बाद इस नतीजे पर पहुंचे हैं।
यूजीआर में कानूनी एवं फोरेंसिक विभाग के प्रोफेसर और अध्ययन दल के प्रमुख स्टैला मार्टिन डि लास हेरास ने कहा, "मनुष्यों के दांतों की संरचना में भरपूर विविधता होती है जिसकी बदौलत फोरेंसिक उद्देश्यों के लिए उनकी शिनाख्त का वैज्ञानिक आधार तैयार हो सकता है।"
मार्टिन और उनकी टीम ने 3166 लोगों के पूरी आधी बत्तीसी का सांख्यिकीय विश्लेषण किया। इस विश्लेषण का प्रकाशन फोरेंसिक साइंस इंटरनेशनल में किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications