पश्चिम बंगाल में नक्सलियों का बंद, 3 जिले प्रभावित

कोलकाता, 30 जून (आईएएनएस)। नक्सलियों द्वारा पांच राज्यों में आयोजित दो दिवसीय बंद के पहले दिन पश्चिम बंगाल के तीन जिलों में सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। नक्सलियों ने यह बंद केंद्र सरकार की विनिवेश नीति के विरोध में रखा है।

पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिमी रेंज) जुल्फिकार हसन ने आईएएनएस को बताया, "बंद का आंशिक असर केवल पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा और पुरुलिया जिलों में रहा। कुछ जनजातीय इलाके प्रभावित रहे हैं। दुकानें और बाजार बंद रहे और वाहन नहीं चले।"

पश्चिम मिदनापुर के झारग्राम प्रखण्ड में बंद का पूर्ण असर दिखाई दिया। यह क्षेत्र नक्सली गतिविधियों का केंद्र बन कर उभरा है।

बांकुरा जिले के खातरा प्रखण्ड में बंद का प्रभाव देखा गया। बांकुरा के पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग ने कहा, "वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा और कुछ इलाकों की सड़कें बीरान रहीं।"

पुरुलिया जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने कहा कि जिले में सार्वजनिक वाहन तो सड़कों पर दिखाई दिए, लेकिन निजी बसें, कारें और ट्रक नहीं चले।

जून में नक्सलियों द्वारा आयोजित यह दूसरा दो दिवसीय बंद है। पश्चिम बंगाल के अलावा झारखण्ड, बिहार, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ भी बंद के दायरे में हैं।

नक्सली, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के, कोल इंडिया लिमिटेड और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 10 प्रतिशत विनिवेश के निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पांच राज्यों के अलावा नक्सलियों ने महाराष्ट्र के तीन और मध्य प्रदेश के दो जिलों में भी बंद का आह्वान कर रखा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+