शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 167 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 166.81 अंकों (0.95 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,700.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,725.04 के ऊपरी और 17,373.78 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 56.35 अंकों (1.07 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,312.50 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,320.35 के ऊपरी और 5,210.00 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 32.88 अंकों (0.46 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,149.21 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 39.60 अंकों (0.44 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,071.20 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी), तेल एवं गैस और वाहन क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। एफएमसीजी के शेयर मूल्य में 1.90 प्रतिशत, तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्य में 1.62 प्रतिशत और वाहन क्षेत्र के शेयर मूल्य में 1.07 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बीएसई में कारोबार के दौरान आईटी क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.07 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स में शामिल जिन कंपनियों के शेयर मूल्यों में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें आईटीसी (2.63 प्रतिशत), मारुति सुजुकी (2.46 प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशंस (2.35 प्रतिशत), आरआईएल (1.84 प्रतिशत) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.76 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार के दौरान विप्रो (-1.23 प्रतिशत), भारती एयरटेल (-1.02 प्रतिशत) और सिप्ला (0.81 प्रतिशत) के शेयर मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1598 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई, 1266 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications