अफगानिस्तान में नाटो के ठिकाने पर हमला

काबुल, 30 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान से सटे जलालाबाद के बाहरी हिस्से में बुधवार को नाटो के एक वायु सैनिक ठिकाने पर हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में कई आतंकवादी मारे गए।

नाटो के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहयोग बल (आईएसएएफ) और अफगान सुरक्षा बल के जवानों की जवाबी कार्रवाई में कई आतंकवादी मारे गए।

आतंकियों ने एक कार में विस्फोट किया और कई ग्रेनेड दागे।

बयान में कहा गया, "आतंकी परिसर में नहीं घुस पाए, कई आतंकियों को मार गिराया गया। संयुक्त सेना के जवानों को हल्की चोटें आई हैं।"

तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्ला मुजाहिद ने कहा कि इस हमले में छह आत्मघाती हमलावरों ने हिस्सा लिया।

यह हमला अमेरिकी जनरल डेविड पेट्रास द्वारा हमले की चेतावनी देने के एक दिन बाद हुआ है। पेट्रास ने कहा कि अगले कुछ महीनों में अफगानिस्तान में संघर्ष और बढ़ेगा।

अफगानिस्तान में जलालाबाद, कंधार और बगराम के बाद नाटो का सबसे बड़ा सैन्य ठिकाना है।

पिछले कुछ महीनों में नाटो के इन सभी ठिकानों पर हमले हो चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+