दिल्ली पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की
पुलिस ने बताया कि 47 वर्षीय रोहतास कुमार कंझावाला पुलिस स्टेशन में अपनी सुबह की शिफ्ट में करीब 8.15 बजे पहुंचा था और 15 मिनट बाद ही उसने पुलिस स्टेशन की इमारत की छत पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पुलिस स्टेशन आने से पहले हमने साथ में चाय पी थी। हम सुबह 8.15 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे और सुबह करीब 8.30 बजे हमने स्टेशन की छत पर गोली चलने की आवाज सुनी।"
पुलिस के मुताबिक आत्महत्या से पहले लिखा गया कोई संदेश नहीं मिला है।
कुमार वर्ष 2008 में उप निरीक्षक के तौर पर दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "दिल्ली पुलिस से पहले वह भारतीय वायु सेना में थे। जहां तक मैं जानता हूं, वह विवाहित थे। हम उनकी पृष्ठभूमि पता लगाने और उनके आत्महत्या के कारण जानने के लिए जांच कर रहे हैं।"
कुमार हरियाणा के भिवानी जिले का निवासी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications