आतंकवाद से मिलकर लड़ना होगा : राष्ट्रपति
एक समारोह में सात नए राजदूतों के दस्तावेज ग्रहण करने के अवसर पर उन्होंने कहा, "आतंकवाद से लड़ने के लिए सामूहिक रूप से और निर्णायक तौर पर कार्य करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की कड़ी प्रतिबद्धता आवश्यक है।"
उन्होंने कहा कि समकालीन दुनिया में शांति की संभावना को चरमपंथी और आतंकवादी ताकतों से खतरा है।
जिन राजदूतों ने अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए वे हैं : अल सल्वाडोर के रुबेन जामोरा, फिलीपींस के रोनाल्ड बी.एलेरी, लाओस के थोनगफ्फन सक्चोफोम, कजाकिस्तान के दौलत ओ. कुनीशेव, अफगानिस्तान के नानगुयलाई ताजी, मोनाको के मार्को पिक्किनी और ग्वाटेमाला के बॉयरन एस्कोबेडो मेनेंदेज।
इस समारोह में राजनयिक समुदाय के शीर्ष सदस्य और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications