बीजापुर में बारूदी सुरंग विस्फोट, 8 जवान घायल
विस्फोट चेरपाल गांव के निकट हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "सीआरपीएफ का एक दल रोज की तरह तलाशी अभियान पर था और इसी दौरान बीजापुर-गैंगलूर मार्ग पर बारूदी सुरंग का पता चला। जब इसे निष्क्रिय करने का प्रयास किया गया तो उसी समय विस्फोट हो गया।"
अधिकारी ने बताया कि नक्सली आम तौर पर इंजेक्शन की सीरिंज को विस्फोटक सामग्री के साथ इस तरह से फिट कर देते हैं कि दबाव पड़ते ही उसमें विस्फोट हो जाता है। यहां भी नक्सलियों द्वारा यही तकनीक अपनाई गई थी। घायल जवानों को बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि मंगलवार को बस्तर क्षेत्र में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 24 जवानों सहित 26 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications