नक्सली हमले के बाद छत्तीसगढ़ में तनाव (लीड-1)

रायपुर, 30 जून (आईएएनएस)। नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों के 26 जवानों की हत्या के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बुधवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।

सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए रमन सिंह ने सचिवालय में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक विक्रम श्रीवास्तव और गृह तथा पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।

छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राम निवास ने कहा कि बैठक में पुलिस को हो रहे नुकसान तथा रणनीति में बदलाव की जरूरत पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा, "हमने रणनीति में कुछ बदलाव का फैसला किया और आने वाले दिनों तथा हफ्तों में लोग इसे महसूस करेंगे।"

निवास ने कहा कि अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस के बीच समन्वय में कोई समस्या नहीं है। जहां तक मंगलवार के हमले की बात है हमें किसी नक्सली का शव नहीं मिला परंतु आशंका है कि सीआरपीएफ के जवाबी हमले में 15-20 नक्सली मारे गए हैं।

नारायणपुर जिले में मंगलवार को मारे गए 26 सुरक्षाकर्मियों के शवों को बुधवार सुबह हवाई मार्ग से राजधानी रायपुर लाया गया। डा.भीमराव अम्बेडकर सरकार चिकित्सालय में शवों का पोस्टमार्टम किया गया।

शवों को रायपुर के बाहरी इलाके में स्थित माना पुलिस शिविर ले जाया जा रहा है। सुरक्षाकर्मियों के शवों को उनके पैतृक कस्बों और गांवों में भेजने से पहले वरिष्ठ अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

नक्सलियों के ताजा हमले में एक सहायक कमाडेंट सहित सीआरपीएफ के 24 जवान और छत्तीसगढ़ के दो पुलिसकर्मी मारे गए।

एक सड़क खोलकर वापस लौट रहे 70 सुरक्षाकर्मियों के दल पर नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में हमला किया।

नक्सली मारे गए सुरक्षाकर्मियों के हथियार भी लूट ले गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+