मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी और कई नक्सली घायल
पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) जुल्फिकार हसन ने बताया कि झारग्राम उप-प्रखंड के सोनामुखी गांव में हुई इस मुठभेड़ के बाद नक्सली अपने घायल साथियों के साथ भागने में सफल रहे।
हसन ने बताया, "नक्सली गांव में छुपे हुए थे, जब सुरक्षा बल गश्त लगा रहे थे तभी उन्होंने गोलाबारी शुरू कर दी।"
उन्होंने कहा, "इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी और कई नक्सली घायल हो गए। मुठभेड़ कई घंटों तक चली।"
झारग्राम पुलिस स्टेशन के एक उप निरीक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशेष बटालियन का एक उप-निरीक्षक भी घायल हुआ है।
पश्चिमी मिदनापुर जिले में अर्धसैनिक बलों के जवान और राज्य पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications