कैफीन से सुधरता है प्रदर्शन
लंदन, 30 जून (आईएएनएस)। अपेक्षाकृत कम सक्रियता वाली गतिविधियों के दौरान कैफीन की ज्यादा मात्रा में ली जाने वाली खुराक मांसपेशियों की शक्ति और सहनशीलता को बढ़ा देती है।
कोवेंट्री विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के मुताबिक उनके निष्कर्षो में सामने आया है कि खेलों में प्रदर्शन सुधारने में कैफीन का इस्तेमाल हो सकता है।
शोधकर्ता रॉब जेम्स कहते हैं, "कैफीन की एक बहुत अधिक मात्रा में खुराक गोलियों, पाउडर या तरल के रूप में प्राप्त की जा सकती है और प्रदर्शन में सुधार के इच्छुक एथलीटों के लिए यह आकर्षक साबित हो सकती है।"
उन्होंने कहा, "कैफीन के जरिए प्रदर्शन में सुधार का मतलब है कि इससे ओलंपिक में एक स्वर्ण पदक तक का फर्क हो सकता है।"
वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने कैफीन को प्रतिबंधित पदार्थो की सूची में शामिल नहीं किया है फिर चाहे रक्त या मूत्र के नमूनों में इसकी कितनी भी मात्रा हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications