कश्मीर में ईंधन की आपूर्ति स्थगित
जम्मू, 30 जून (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में पेट्रोल टैंकरों के चालकों के साथ मारपीट की कथित खबरों के बाद व्यापारियों के एक संगठन ने ईंधन की आपूर्ति फिलहाल रोक दी है।
'जम्मू एवं कश्मीर तेल टैंकर संगठन' के अध्यक्ष अनन शर्मा ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, "पेट्रोल टैंकरों के चालकों की कश्मीर में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पिटाई की थी। कुछ टैंकर पथराव की वजह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।"
उन्होंने कहा कि स्थिति के सामान्य होने तक ईंधन की आपूर्ति स्थगित रहेगी। ईंधन की आपूर्ति रुकने से पूरे कश्मीर में इसका असर पड़ सकता है।
इससे पहले 2008 में अमरनाथ श्राइन बोर्ड को भूमि आवंटित किए जाने के बाद उठे विवाद की वजह से ईंधन की आपूर्ति रोकी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications