बारामूला में सेना का फ्लैग मार्च
श्रीनगर, 30 जून (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी के बारामूला में तनाव को कम करने के मकसद से सेना ने बुधवार को फ्लैग मार्च किया। घाटी में बीते कुछ दिनों से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक ब्रिगेडियर के नेतृत्व में सेना की एक टुकड़ी ने बारामूला में फ्लैग मार्च किया ताकि लोगों में विश्वास बहाल किया जा सके और तनाव कम हो सके।
सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "जिला अधिकारी द्वारा सेना से औपचारिक आग्रह के बाद फ्लैग मार्च किया।"
बीते शुक्रवार को सोपोर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कथित गोलीबारी में दो युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ हिंसा की थी।
अनंतनाग, कुलगाम और पुलवामा जिलों में तनाव और हिंसा की आशंका के मद्देनजर अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। दूसरी ओर सोपोर और श्रीनगर में कर्फ्यू बगैर किसी ढील के लगातार पांचवे दिन भी जारी रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications