पादरी पर हमले के मामले में चौकीदार हिरासत में
मोकामा थाना प्रभारी नित्यानंद शुक्ला ने बुधवार को बताया कि घायल पादरी माइकल इग्नोसिस द्वारा दिए गए बयान के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इधर, पुलिस ने गिरजाघर के चौकीदार मुकेश की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्ला के अनुसार पादरी पर हुए हमले के बाद मुकेश फरार हो गया था।
उल्लेखनीय है कि सोमवार की देर रात नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने गिरजाघर के अंदर पादरी माइकल इग्नोसिस के आवास में घुसकर उन्हें गोली मार दी थी। घायल अवस्था में पादरी को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार पादरी तमिलनाडु के रहने वाले हैं। बिहार से बाहर के होने केकारण स्थानीय इसाई धर्मावलंबियों का एक गुट उनका विरोध कर रहा था।
इससे पहले 11 अप्रैल 2005 को पादरी मैथ्यू उजुथल की चाकू मारकर और वर्ष 1970 में पादरी मार्टिन पर गिरजाघर परिसर में ही बम से हमला करके उनकी हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications