प्रधानमंत्री ने कश्मीर पर आपात बैठक बुलाई
नयी दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति की समीक्षा के लिए बुधवार शाम को आपात बैठक बुलाई है। राज्य में पिछले पांच दिनों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया यह बैठक सांय साढ़े पांच बजे प्रधानमंत्री के आवास सात रेसकोर्स पर होगी।
विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम, केंद्रीय गृह सचिव जी.के.पिल्लै और वरिष्ठ खुफिया अधिकारी बैठक में भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications