नक्सली नरसंहार के बाद छत्तीसगढ़ में तनाव
सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए रमन सिंह ने सचिवालय में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक विक्रम श्रीवास्तव और गृह तथा पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में हुई चर्चा का विवरण तत्काल नहीं उपलब्ध हो सका। नारायणपुर जिले में मंगलवार को मारे गए 26 सुरक्षाकर्मियों के शवों को बुधवार सुबह हवाई मार्ग से राजधानी रायपुर लाया गया। डा.भीमराव अम्बेडकर सरकार चिकित्सालय में शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
शवों को रायपुर के बाहरी इलाके में स्थित मना पुलिस शिविर ले जाया जा रहा है। सुरक्षाकर्मियों के शवों को उनके पैतृक कस्बों और गांवों में भेजने से पहले वरिष्ठ अधिकारी मृतकों को श्रद्धांजलि देंगे।
नक्सलियों के ताजा हमले में एक सहायक कमाडेंट सहित सीआरपीएफ के 24 जवान और छत्तीसगढ़ के दो पुलिसकर्मी मारे गए।
एक सड़क खोलकर वापस लौट रहे 70 सुरक्षाकर्मियों के दल पर नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में हमला किया।
नक्सली मारे गए सुरक्षाकर्मियों के हथियार भी लूट ले गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications