बच्चे ने बिस्तर में आग लगाई, परदादी जलीं
वाशिंगटन, 30 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में तीन साल के एक बच्चे ने अपनी परदादी के बिस्तर में उस वक्त आग लगा दी जब वह गहरी नींद में सो रही थीं। इस बच्चे का आग से खेलने का इतिहास है।
अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि फ्लोरिडा के ऑरलैंडों से 91 किलोमीटर दूर पोर्ट ऑरेंज के अस्थाई घर में मध्यरात्रि में बच्चे की नींद अचानक खुल गई थी, उसे वहां एक सिगरेट लाइटर मिल गया जिससे उसने बिस्तर जला दिया।
परदादी फाइलिस हॉल के हाथ, पैर और शरीर का ऊपरी हिस्सा जल गया था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, जहां से इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
घटना के समय अस्थाई घर में सात लोग थे। इनमें फाइलिस के पति गॉर्डन हॉल भी शामिल हैं, उन्हें आग लगने से उठे धुएं के चलते सांस लेने में हुई परेशानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पोर्ट ऑरेंज की अग्निशमन प्रवक्ता तान्या सेलर कहती हैं कि बच्चे का आग से खेलने का इतिहास है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications