शादी के मौके पर चलाई गोली, बच्चे की मौत

पुलिस ने कहा कि शाहबाद इलाके में एक शादी के दौरान वर पक्ष के लोगों ने रात 10 बजे के करीब गोली चलाई।
इस दौरान वधु पक्ष के एक 12 साल के किशोर अमित सिंह को सिर में गोली लगी। पुलिस ने बताया कि लड़के की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। गोली चलाने वाले व्यक्ति का नाम बरसाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications