तेल की सफाई में अंतर्राष्ट्रीय मदद लेगा अमेरिका
अमेरिका ने कहा कि वह 22 देशों और 12 अंतर्राष्ट्रीय समूहों द्वारा तेल रिसाव को रोकने और खाड़ी में फैले तेल को साफ करने के प्रस्तावों को मंजूर करेगा।
मदद स्वीकार करने के लिए मंजूर किए गए समूहों और देशों के नाम और मदद के तरीके के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। लेकिन बयान में बताया गया है इस मदद में जापान के तेल साफ करने वाले दो उच्च क्षमता वाले यंत्रों को लगाया जाएगा।
मदद का प्रस्ताव देने वाले 27 देशों में दक्षिण अमेरिका, यूरोप और मध्य-पूर्व के देश भी शामिल हैं। इसके साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के अलावा अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन ने भी मदद का प्रस्ताव दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications