झारखण्ड में सड़क और रेल यातायात बाधित
रेलवे के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "एहतियाती कदम उठाते हुए सात रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया जबकि आठ रेलगाड़ियों के मार्गो में परिवर्तन किया गया है।"
जिन रेलगाड़ियों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं उनमें रांची-दिल्ली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस और रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं।
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक कुछ नक्सल प्रभावित इलाकों में 60-65 किलोमीटर की रफ्तार से पायलट ईंजनों को चलाया जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्गो पर सन्नाटा छाया हुआ है। जगह-जगह पर ट्रक खड़े हैं जबकि बसों का संचालन बंद है।
इस महीने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा किया गया यह दूसरा बंद है। नक्सलियों ने झारखण्ड के अलावा बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में भी बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications