कथित ऑनर किलिंग मामले में एनआरआई गिरफ्तार
महताब सिंह को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया। सिंह बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में रहता है और वह जून की शुरुआत में यहां आया था। उसपर अपनी 17 साल की सौतेली बेटी अमृतपाल कौर की हत्या का आरोप है। यद्यपि उसका कहना है कि अमृतपाल की मौत विषाक्त भोजन से हुई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किशोरी की मौत संदिग्ध लगती है और उसका अंतिम संस्कार करने में उसके सौतेले पिता की ओर से दिखाई गई जल्दबाजी भी संदेहात्मक है।
पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि अमृतपाल बेल्जियम में ही लखविंदर सिंह नाम के एक युवक से प्रेम करती थी। लखविंदर दूसरी जाति का है और महताब सिंह को यह बात गवारा नहीं थी।
आशंका इस बात की है कि महताब ने अमृतपाल को जहर देकर हत्या कर दी और फिर आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications