उमर ने की लोगों से शांति बहाली में मदद की अपील
अब्दुल्ला ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घाटी में स्थिति और न बिगड़ने पाए इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा और इसमें राजनीतिक पार्टियों, सामाजिक संगठनों तथा मीडिया सभी की भूमिका है।
उन्होंने कहा कि लोगों की नाराजगी समझी जा सकती है लेकिन उसका दुरुपयोग करने की कोशिश की जा रही, जो ठीक नहीं है।
अब्दुल्ला ने कहा कि यह कानून-व्यवस्था का साधारण मामला नहीं। उन्होंने युवाओं से सुरक्षा बलों पर पथराव नहीं करने की अपील की और बुजर्गो से उनको समझाने का भी आग्रह किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications