लंदन में महंगा होगा अंतिम संस्कार, भारतीय नाखुश
यहां के गिलरोइस श्मशान स्थल में हर साल करीब 3,200 लोगों का अंतिम संस्कार होते हैं। पहले अंतिम संस्कार के लिए 500 पाउंड शुल्क लिया जाता था लेकिन इस साल से इसे बढ़ाकर 610 पाउंड करने पर विचार किया जा रहा है।
पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए श्मशान स्थल में नए उपकरण लगाने की योजना के चलते अंतिम संस्कार का शुल्क बढ़ाया जा सकता है।
सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी किया था, जिसके मुताबिक श्मशान स्थल से उत्सर्जित होने वाले पारे की मात्रा 2012 तक घटाकर आधी करनी है।
हिंदू और जैन धर्म दाह संस्कार को अपनाते हैं और सिखों में भी इसे प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए दाह संस्कार का शुल्क बढ़ने का असर विशेष समुदायों पर ही पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications