चीन में भूस्खलन से कितने ही दफ़्न

चीन में भूस्खलन से कितने ही दफ़्न

चीन के दक्षिण पश्चिम में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 100 लोग या तो दफ़्न हो गए हैं या उसमें फंस गए हैं.

यह भूस्खलन गुइज़ू प्रांत के दज़ाइ गांव में स्थानीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे हुआ. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उस समय बचाव कर्मी वहां मौजूद थे.

दक्षिण चीन में भारी वर्षा हो रही है और अकेले जून के महीने में बाढ़ से जुड़ी दुर्घटनाओं में अब तक 235 लोग मारे जा चुके हैं.

कम से कम 100 लोग लापता हैं और कोई 24 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं.

एक अधिकारी ने कहा, "यहां भारी वर्षा हो रही है इसलिए बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं".

उन्होने कहा कि हताहतों की संख्या के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.

पावर कट

रविवार को अधिकारियों ने कहा था कि ख़राब मौसम से कोई छ करोड़ 90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं.

सरकार ने बचाव और राहत केंद्र बनाने के आदेश दिए हैं जिससे आपात सेवा तुरंत पहुंचाई जा सके.

बचाव कार्य में सहायता करने के लिए 15,000 सैनिक भी तैनात किए गए हैं.

इस संकट के कारण बिजली सप्लाई कट गई है, जलाशय ढह गए हैं और सड़कों को बहुत नुकसान पहुंचा है. लाखों लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं है.

दक्षिण चीन में 1998 के बाद से आई ये सबसे भयंकर बाढ़ बताई जा रही है. उस समय बाढ़ से 3,600 लोग मारे गए थे और दो करोड़ से ज़्यादा विस्थापित हुए थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+