नक्सली इलाकों में खुलेंगे कॉलेज

रायपुर, 28 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में पॉलीटेक्निक या तकनीकी संस्थानों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। ये जिले नक्सलियों के गढ़ माने जाते हैं।

तकनीकी शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सरकार दंतेवाड़ा कस्बे में मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग तथा कंप्यूटर विज्ञान विषयों की पढ़ाई के लिए 240 सीटों वाले एक कॉलेज की स्थापना करेगी।

अधिकारी ने कहा कि कॉलेज की इमारत की व्यवस्था पहले ही कर ली गई है और सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन कंपनी, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) इस योजना के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता देने को राजी हो गई है।

बीजापुर शहर में भी सिविल, मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विषयों में अलग-अलग 30 सीटों वाले एक कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि नक्सली हिंसा से बुरी तरह प्रभावित इन दोनों जिलों में पॉलीटेकि्न क कॉलेजों की स्थापना का मुख्य मकसद स्थानीय जनजातीय युवकों को तकनीकी पाठ्यक्रम प्रदान करना है, जो शिक्षा और रोजगार के अवसर के अभाव में नक्सलियों के साथ हो लेते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+