धर्म के नाम पर हत्या
हिसार। यहां धर्म बदलवाने के लिए हुई एक हत्या का मामला सामने आया है। हरियाणा के हिसार जिले में एक 28 वर्षीय पुरुष को एक होटल के कमरे में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया।
पुलिस के मुताबिक मृत व्यक्ति की पहचान अनूप कुमार के रूप में हुई है। वह एक स्थानीय स्कूल में कम्प्यूटर ऑपरेटर था। वो गुरुवार रात यहां नीलकंठ होटल में पहुंचा था। होटल के कर्मचारियों को शुक्रवार को होटल के कमरे में उसका खून से लथ-पथ शव मिला। अनूप के पिता चितेश्वर प्रसाद ने पुलिस को लिखवाई एक शिकायत में अपने बेटे के ससुर पर उसकी हत्या करवाने का आरोप लगाया है।
पढ़ें: राज्यों की खबरें
मामले के जांच अधिकारी पंकज नेन ने के मुताबिक, "मृतक के पिता के बयान के आधार पर हमने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है। हमारी जांच जारी है और हम बहुत जल्दी अभियुक्त को पकड़ लेंगे। हमें थोड़ा समय चाहिए, इस समय इसे सम्मान की खातिर हुई हत्या करार देना जल्दबाजी होगी।" उन्होंने कहा, "अनूप की हत्या तेज धारदार हथियार से हुई है। हम मामले को सुलझाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की भी मदद ले रहे हैं।"
पढ़ें: सम्मान के नाम पर हत्या की खबरें
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनूप ने पिछले साल नवंबर में जयपुर की रहने वाली मुस्लिम युवती रूबीना से विवाह किया था। रूबीना के परिवार वाले एस शादी के खिलाफ थे। सूत्रों का कहना है कि रूबीना का परिवार अनूप पर इस्लाम धर्म ग्रहण करने के लिए दबाव बना रहा था मगर अनूप इसके लिए राजी नहीं था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications