सुरक्षा परिषद में सुधार का पक्षधर है यूरोप : सरकोजी

टोरंटो, 27 जून (आईएएनएस)। यूरोप के सबसे शक्तिशाली देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को ज्यादा अधिकार देने के लिए उसमें सुधार की पेशकश की है। यह बात फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने कनाडा में जी-8 देशों की बैठक के दौरान शनिवार को कही।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य- ब्रिटेन, अमेरिका, चीन, फ्रांस और रूस हैं, जिनके पास वीटो का अधिकार है। जर्मनी और भारत जैसे देश बरसों से इसमें विस्तार किए जाने की मांग कर रहे हैं।

सरकोजी ने कहा, "फ्रांस और ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अंतरिम सुधार की पेशकश की है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।"

उधर यूरोपीय संघ परिषद के अध्यक्ष हर्मन वेन रोम्पी का कहना है कि 50 बरस गुजरने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दोबारा संतुलन कायम करने की दिशा में यह अहम कदम है।

विकासशील देशों का कहना है कि सुरक्षा परिषद में बहुत असंतुलन है, क्योंकि इसमें विकसित देशों का वर्चस्व है और ब्राजील, भारत तथा दक्षिण अफ्रीका जैसी नवोदित शक्तियों के लिए कोई स्थायी जगह नहीं है।

सुरक्षा परिषद के चार स्थायी सदस्य देश जी-8 के सदस्य हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+