आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, 10 मरे

हैदराबाद, 27 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मेडक जिले में शनिवार को एक ट्रक और एक वाहन के बीच टक्कर हो जाने से 10 लोगों की मौत हो गई।

मेडक जिले के पाटनचेरू के निकट यह हादसा हुआ। पीड़ितों में पांच महिलाएं और एक बच्चा शािमल है। ये लोग एसयूवी में सवार होकर हैदराबाद जा रहे थे। सभी पीड़ित महाराष्ट्र के अहमदनगर के निवासी हैं।

एक अन्य घटना में दो लोगों की मौत कृष्णा जिले में एक ट्रैक्टर के पलट जाने से हुई।

गौरतलब है कि हैदराबाद में देश में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। औसतन प्रति दिन यहां 35 लोगों की मौत सड़क हादसों में होती है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक वर्ष 2008 में सड़क दुघर्टनाओं में 18,812 लोगों की मौत हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+