मध्य प्रदेश में उमस ने बेचैनी बढ़ाई
भोपाल, 27 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में बौछारों के असर के चलते अधिकतम तापमान में तो गिरावट आई है मगर उमस बेचैन कर देने वाली है।
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों मे पिछले सप्ताह बादलों ने अपना प्रभाव दिखाया और उसी का नतीजा है कि अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास आकर ठहर गया हैं। इसके बावजूद उमस बढ़ी है जिसने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद और जबलपुर में बादल अपना असर दिखा सकते हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा। अधिकतम तापमान में आई गिरावट के चलते भोपाल का तापमान 39़ 0 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 36़ 7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 41़ 3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 39़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications